10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पायलट ने शुरू किया अभियान, 15 अगस्त को घर-घर लहराएंगे तिरंगा

15 अगस्त (August 15) को घर—घर तिरंगा लहराने के लिए ‘मेरा तिरंगा-मेरा गौरव अभियान’ शुरू किया गया। इस अभियान की शुरुआत (campaign started) गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) ने की। इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा है कि मेरा तिरंगा-मेरा गौरव अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो।
less than 1 minute read
Google source verification
15 अगस्त को घर-घर लहराएंगे तिरंगा, पायलट ने शुरू किया अभियान

15 अगस्त को घर-घर लहराएंगे तिरंगा, पायलट ने शुरू किया अभियान

15 अगस्त को घर-घर लहराएंगे तिरंगा, पायलट ने शुरू किया अभियान
— मेरा तिरंगा-मेरा गौरव अभियान शुरू
— पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किया अभियान शुरू
— संस्कृति युवा संस्था की ओर से चलाया जाएगा अभियान
— 10 हजार परिवारों को निशुल्क बांटेंगे तिरंगा


जयपुर। 15 अगस्त (August 15) को घर—घर तिरंगा लहराने के लिए ‘मेरा तिरंगा-मेरा गौरव अभियान’ शुरू किया गया। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) ने की। इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा है कि मेरा तिरंगा-मेरा गौरव अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष व तिरंगा अभियान के संयोजक पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी ‘मेरा तिरंगा-मेरा गौरव’ अभियान चलाया जाएगा। कोरोना काल में सार्वजनिक कार्यक्रम कम हो रहे हैं। ऐसी परिस्थिति मे जयपुर शहर में हर घर पर तिरंगा लहराए, इसलिए शहर में 10 हजार परिवारों को निशुल्क तिरंगा वितरित किया जाएगा। इस अभियान से जुड़ने के लिए संस्कृति युवा संस्था के प्रधान कार्यालय पंचवटी झखोरेष्वर मार्ग बनीपार्क जयपुर पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष संदीप भातरा, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।