28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Meet the Champions’- अवनि देंगी फिटनेस और खेलों के प्रति जागरुकता का संदेश

पैरालम्पिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि लेखरा अब स्टूडेंट्स को फिटनेस और खेलों के प्रति जागृत करती हुई नजर आएंगी। आगामी 25 फरवरी को राजधानी के जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में 'मीट द चैम्पियसं' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 23, 2022


शिक्षा विभाग और स्पोट्र्स अथोरिटी ऑफ इंडिया करवा रहा आयोजन
जयपुर।
पैरालम्पिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि लेखरा अब स्टूडेंट्स को फिटनेस और खेलों के प्रति जागृत करती हुई नजर आएंगी। आगामी 25 फरवरी को राजधानी के जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में मीट द चैम्पियसं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजधानी जयपुर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के चुने हुए 75 स्टूडेंट्स शामिल होंगेए जिन्हें अवनि के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान अवनि उनके सवालों के जवाब देंगी साथ ही उन्हें स्पोट्र्स और फिटनेस के टिप्स शेयर करेंगी। फिट इंडिया मिशन के तहत देश भर के स्कूलों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी जयपुर में शिक्षा विभाग स्पोट्र्स अथोरिटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इसका आयोजन कर रहा है।
यह है मीट द चैम्पियंस कैम्पेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस कैम्पेन की शुरुआत की गई थी। देश की नई पीढ़ी में फिटनेस और खेल के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए फिट इंडिया मिशन के तहत देश के 75 ओलिंपियन और पैरालिंपियन स्कूलों का दौरा करते हैं और स्टूडेंट्स से मिलकर उन्हें संतुलित आहार,फिटनेस और खेल के महत्व के बारे में जानकारी देते हैं। यह अनूठी पहल सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है और गत वर्ष दिसंबर में गुजरात में ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने इसकी शुरुआत की थी। इस विशेष स्कूल अभियान का आयोजन शिक्षा मंत्रालय और युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से किया जाता है। अपनी यात्रा के दौरान एथलीट अपने स्वयं के अनुभव, जीवन के अनुभव, अगला महान खिलाड़ी बनने से जुड़े सुझावों को साझा करेंगे और स्कूली बच्चों को प्रेरणादायक प्रोत्साहन देंगे।
इनका कहना है,
केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक मीट द चैम्पियंस कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। चयनित 75 स्टूडेंट्स को अवनि फिटनेस और खेलों को लेकर टिप्स देंगी। विभाग कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी करवा रहा है।
सुभाष यादव, सीडीईओ, जयपुर।