28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Ram Mandir: पांच साल की नन्ही बच्ची ने कैनवास पर उकेरी राम की छवि

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय राम के रंग में रंगा नजर आया। चारों ओर राम लिखी पताकाएं लगाई गई तो सामने स्क्रीन पर राम के भजनों से वातावरण आध्यात्मिक नजर आया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 21, 2024

Ayodhya Ram Mandir: पांच साल की नन्ही बच्ची ने कैनवास पर उकेरी राम की छवि

Ayodhya Ram Mandir: पांच साल की नन्ही बच्ची ने कैनवास पर उकेरी राम की छवि

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय राम के रंग में रंगा नजर आया। चारों ओर राम लिखी पताकाएं लगाई गई तो सामने स्क्रीन पर राम के भजनों से वातावरण आध्यात्मिक नजर आया। इस दौरान भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के सहयोग से प्रभु श्रीराम के जीवन चित्रण प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें पांच साल की एक बच्ची ने श्रीराम की छवि को उकेरा तो लोगों ने उस बच्ची को शुभाशीष दिया।

आर्टिस्ट संत कुमार बिश्नोई, लालचंद कांवलिया, कपिल कुमार एवं एडवोकेट विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में जयपुर के 22 विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के अनेक स्वरूपों को कैनवास पर उकेर कर प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था व भावनाओं का चित्रण किया। यह चित्र प्रदर्शनी मंगलवार तक लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के दौरान मुख्य आर्टिस्ट संत कुमार बिश्नोई ने प्रभु श्रीराम के बालस्वरूप का चित्रण किया। वहीं पांच वर्षीय नन्ही कलाकार वृद्धि अग्रवाल ने प्रदर्शनी स्थल पर ही सीताराम के प्रति अपने मन की भावनाओं को तस्वीर बनाकर व्यक्त किया । इस दौरान सांसद रामचरण बोहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बगड़ी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष पारीक सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें:-Shri Ram Madir प्राण प्रतिष्ठा से पहले राजस्थान में इस आरओबी का मिला यह ‘अनूठा नाम‘