
हवामहल-आमेर महल सहित जयपुर के सभी संग्रहालय पर्यटकों के लिए फ्री
Azadi Ka Amrit Mahotsav जयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी सरकारी संग्रहालय और संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिल रहा है। राजधानी जयपुर के आमेर महल, हवामहल, नाहरगढ किले सहित प्रदेश के सभी संग्रहालयों व स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। संग्रहालय फ्री होने के साथ छुट्टी के चलते शहर के हवामहल, जंतर-मंतर, नाहरगढ फोर्ट, आमेर किला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही सैलानियों की भीड़ नजर आई।
विश्वविख्यात हवामहल में सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली, यहां पर्यटकों को हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं लोक कलाकार देशभक्ति गीतों के साथ लोकगीतों की प्रस्तुति दे रहे है। शहीद अमित भारद्वाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माणकचौक के बच्चों और हवामहल स्टाफ ने हवामहल में तिरंगा फहराकर पर्यटकों को तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
शहर के सभी संग्रहालय व स्मारक फ्री होने से सुबह से ही आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट सहित सभी संग्रहालयों में पर्यटकों की अधिक भीड़ नजर आई। इसके लिए एक दिन पहले ही पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक महेन्द्र खडगावत ने आदेश जारी कर दिए है। निदेशक ने सभी संग्रहालयों और स्मारकों के अधीक्षकों को तय समय के अनुसार संग्रहालय व स्मारक खोलने के निर्देश जारी किए है, साथ ही इस दौरान साफ-सफाई आदि के विशेष इंतजाम के निर्देश दिए है।
Published on:
13 Aug 2022 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
