जयपुर। मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। त्रिवेणी नदी पूरे यौवन पर बह रही है। त्रिवेणी नदी का वेग दोपहर बाद फिर से बढ़ गया। हालात यह हो गई कि बीसलपुर बांध के चार गेट खोलने पड़ गए हैं। यही हालत रही तो देर रात तक बांधों के गेटों की संख्या व हाइट बढ़ाई जा सकती है। बांध से शाम पांच बजे चार गेट संख्या 8, 9, 10 व 11 को खोलकर 36060 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।