6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khatu Shyam ji Birthday : धूमधाम से मनाया जा रहा खाटूश्यामजी का जन्मदिन, बड़ी संख्या में आ रहे भक्त, लगा रहे जयकारे…

खाटूश्यामजी का आज धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भारी भीड़​ दिखाई दे रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। खाटूश्यामजी का आज धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भारी भीड़​ दिखाई दे रही है। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के दर्शन को लेकर पूरी तैयारियां की गई है।आज खाटूश्यामजी का माहौल मेले की तरह दिखाई दे रहा है। आज भक्तों को बाबा के लगातार 24 घंटे दर्शन भी होंगे।

बाबा के जन्मदिन पर लगातार भक्त खाटूश्यामजी आ रहे है। भक्तों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त जाब्ता लगाया है। मंदिर के सिंहद्वार को श्रीनाथ मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है। बाबा के जन्मदिन के कारण रविवार से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो चुका था। बाबा खाटूश्याम के जन्मदिन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

बता दें कि आज 12 नवंबर को कार्तिक शुक्ल एकादशी है, इस दिन को बाबा खाटू जी के जन्मदिन के रूप में हमेशा से मनाया जाता रहा है। तय किया गया है कि इस बार खाटूश्याम बाबा बाल स्वरूप में दर्शन देंगे। मंदिर में भक्तगणों की ओर से बाबा श्याम के जयकारे लगाए जा रहे है।