29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया, कहीं बड़ी बात

Baba Siddique Shot Dead in Mumbai: मुंबई के बांद्रा में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया। कहा-महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर से स्तब्ध हूं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 Oct 2024, 2:47 PM IST

Baba Siddique Murder Congress Leader Sachin Pilot Big Statement

राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट

Baba Siddique Shot Dead in Mumbai : मुंबई के बांद्रा में शनिवार देर रात NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या पर विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा। राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सचिन पायलट कहा, हत्या की खबर से स्तब्ध हूं। सरेआम गोलीबारी एवं हत्या की यह घटना सीधेतौर पर कानून व्यवस्था की विफलता है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी की हत्या के 28 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा, सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और अनमोल बिश्नोई को हैशटैग किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें -

Rajasthan Politics : राजस्थान में उपचुनाव पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, जानें हरियाणा चुनाव रिजल्ट पर क्या बोले

बाबा सिद्दीकी कौन हैं?

बाबा सिद्दीकी ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट का 3 बार प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1999, 2004 और 2009 में चुनाव जीते थे। विधानसभा चुनाव 2014 में बाबा सिद्दीकी चुनाव हार गए थे। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री भी रहे हैं। वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष थे। बाबा सिद्दीकी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। पहली बार BMC में कॉरपोरेटर चुने गए थे। फिर लगातार आगे बढ़ते रहे।

यह भी पढ़ें -

Rajasthan News : पति को पहले चारपाई से बांधा, फिर लाठी से जमकर पीटा, वजह जानकर चौंके लोग