जयपुर। प्रताप नगर स्थित जयपुर चौपाटी में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर 100 कैंसर पीडि़त बच्चे पहुंचे। यहां बच्चों ने म्यूजिक और मौजिक शो में हिस्सा लिया। लाइव बैंड शो में ये बच्चे जमकर झूमे। कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक और गूफी ने इन सभी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। लौटते वक्त बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी।
दरअसल, ये सभी बच्चे कैंसर से पीडि़त हैं। यह कार्निवल राजस्थान आवासन मंडल, भगवान महावीर कैं सर चिकित्सालय और केयर ड्रीम्ज फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। चौपाटी के दुकानदारों ने भी इसमें बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया।
मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि कैंसर पीडि़त बच्चे समाज का अभिन्न अंग हैं। उन्हें उचित उपचार और देखभाल के साथ-साथ प्यार-दुलार, स्नेह एवं भावनात्मक संबल प्रदान करने के उदेश्य से इस कार्निवाल का आयोजन किया गया।