4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब राजस्थान के इस मंदिर में दर्शन के लिए नए निर्देश, सावन में महादेव के दर्शन के लिए पहनने होंगे ऐसे कपड़े

प्रदेश में अब कई मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सभ्य कपड़ों में आना होगा। कई मंदिरों में इसके बारे में नए निर्देश भी जारी किए गए हैं। पहले भीलवाड़ा के मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर (Kotri Charbhujanath Temple Bhilwara) में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने पर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश देने का निर्णय 18 जून से लागू हुआ था। अब फिर महादेव के एक मंदिर के लिए ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।

2 min read
Google source verification
अब राजस्थान के इस मंदिर में दर्शन के लिए नए निर्देश, सावन में महादेव के दर्शन के लिए पहनने होंगे ऐसे कपड़े

अब राजस्थान के इस मंदिर में दर्शन के लिए नए निर्देश, सावन में महादेव के दर्शन के लिए पहनने होंगे ऐसे कपड़े

जयपुर। प्रदेश में अब कई मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सभ्य कपड़ों में आना होगा। कई मंदिरों में इसके बारे में नए निर्देश भी जारी किए गए हैं। पहले भीलवाड़ा के मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने पर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश देने का निर्णय 18 जून से लागू हुआ था। अब फिर महादेव के एक मंदिर के लिए ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर (Kotri Charbhujanath Temple Bhilwara) के बाद अब जिले के हरणी महादेव मंदिर (Harni Mahadev Temple Bhilwara) में दर्शनार्थियों पर अशालीन कपड़ों में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। हरणी महादेव मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए नए नियम लागू किए हैं। इसमें कहा गया है कि हरणी महादेव मंदिर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं। छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट आदि पहने श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे।

पहले इस मंदिर में लगाया था नियम

भीलवाड़ा के मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने पर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश देने का निर्णय 18 जून से लागू हुआ था। पालना नहीं करने वाले लोगों को मंदिर के बाहर से दर्शन कर लौटने का निर्णय मंदिर ट्रस्ट समिति ने निर्णय लिया था।

मंदिर परिसर में इस बारे में सूचना चस्पा की गई है। मंदिर के बाहर कुछ कार्यकर्ता भी बैठाए जाएंगे, जो नियम की पालना कराएंगे। पुजारी को निर्देश दिए कि कोई अमर्यादित वस्त्र पहनकर मंदिर में आता है तो बाहर ही रोक दिया जाए।