28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेशी नागरिक और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

जयपुर। एटीएस ने बुधवार को फर्जी दस्तावेज से जैसलमेर में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और फर्जी दस्तावेज बनवाने वाले दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Feb 07, 2024

बांग्लादेशी नागरिक और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

बांग्लादेशी नागरिक और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

जयपुर। एटीएस ने बुधवार को फर्जी दस्तावेज से जैसलमेर में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और फर्जी दस्तावेज बनवाने वाले दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने आरोपियों का पांच दिन का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बांग्लादेशी आरोपी पाकिस्तान में शादी करके राजस्थान में निवास कर रहा था।
एटीएस एवं एसओजी के एडीजी वी.के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद मेहमूद आलम टूलू उर्फ किशोर कुमार मरारीपुर बांग्लादेश और फर्जी दस्तावेज बनाने के सहयोगी परमानन्द भेरवानी उर्फ नन्दू जवाहर नगर जयपुर और दीपक यादव गिरधारीपुरा अजमेर रोड करणी विहार का रहने वाला हैं।
अनुसंधान में सामने आया कि बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद मेहमूद आलम टूलू उर्फ किशोर कुमार बचपन में काम करने के लिए पाकिस्तान गया था। वहां पर उसने पाकिस्तानी महिला से शादी की और कोरोना काल के दौरान जायदाद को संभालने के लिए बांग्लादेश आया। यहां उसने बांग्लादेशी पासपोर्ट और वीजा से भारतीय सीमा में प्रवेश किया। यहां पर वह फर्जी नाम बताकर दिल्ली अमृतसर और राजस्थान में रहने लगा। इस दौरान उसने होटलों में काम किया। इसी दौरान आरोपी परमानन्द भेरवानी और दीपक यादव से जयपुर में आकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बनवाया। भारत पाकिस्तान सीमा के नजदीक जैसलमेर में रहकर होटल में काम किया। एटीएस अब यह पता लगा रही है कि वह भारत क्यों आया था।