Rajasthan Politics : … तो कैलाश चौधरी ने मानी प्रियंका चौधरी की हैरान करने वाली ये 11 डिमांड्स !
Lok Sabha Election in Rajasthan : बाड़मेर लोकसभा सीट पर बुधवार के दिन बड़ा घटनाक्रम हुआ। निर्दलीय विधायक प्रियंका चौधरी ने भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। प्रियंका को अपने पक्ष में लाने को लेकर इसे भाजपा की रणनीतिक जीत माना जा रहा है।
निर्दलीय विधायक प्रियंका के भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी को सपोर्ट करने के पीछे कई प्रमुख शर्तों का पूरा होना माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रियंका ने सपोर्ट देने से पहले भाजपा प्रत्याशी के सामने 11 मांगों का मांग पत्र पेश किया था और इन्हें पूरा करने के वादे पर ही समझौता होने की बात थी। तो अब जब प्रियंका ने कैलाश चौधरी के सपोर्ट का ऐलान कर दिया है, तो माना जा रहा है कि भाजपा ने उनकी इन बड़ी शर्तों को मान लिया है। हालांकि इस बारे में अभी तक ना तो खुद प्रियंका चौधरी और ना ही भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के हवाले से कोई प्रतिक्रिया आई है।
- बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी को भाजपा विधायक मानकर बाड़मेर विधानसभा की संपूर्ण शक्तियां प्रदान की जाएं
- बाड़मेर विधानसभा की शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की संपूर्ण भाजपा कार्यकारिणी का गठन डॉ प्रियंका चौधरी की रायशुमारी के अनुसार हो
- आगामी नगर परिषद, पंचायती राज चुनाव (जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव) में बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण टिकटों का वितरण विधायक की अनुशंसा अनुसार हो
- बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के समस्त सरकारी महकमों में डॉक्टर प्रियंका चौधरी की डिजायर यानी अनुशंसा को ही प्रथम और अंतिम निर्णय माना जाए
- बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के समस्त विभागों में डॉक्टर प्रियंका चौधरी के अतिरिक्त, अन्य विधायक, मंत्री या संगठन पदाधिकारी की दखल अंदाजी ना हो
- विधानसभा चुनाव 2023 में बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के जिन भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन हुआ है, उनका तत्काल प्रभाव से निष्कासन रद्द करके पार्टी में मान सम्मान दिया जाए
- विधानसभा चुनाव 2023 में डॉ प्रियंका चौधरी के साथ प्रचार प्रसार करने वाले कार्यकर्ताओं को भी भाजपा का कार्यकर्ता माना जाए
- राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर के आगे हुए छात्रों के साथ घटनाक्रम में डॉक्टर प्रियंका चौधरी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री कार्यालय सीएमओ द्वारा फाइल मांग ली गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहयोग कर FIR को तत्काल रद्द करवाया जाए
- सरकारी कमेटी में सदस्यों की नियुक्ति डॉक्टर प्रियंका चौधरी के अनुसार पर की जाए
- राजकीय समारोह या शिलान्यास कार्यक्रम आदि में विधायक और समस्त कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ वरीयता दी जाए
बाड़मेर लोकसभा सीट पर चुनाव रोचक होता जा रहा है। भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने आरएलपी से अपनी पार्टी में शामिल हुए उम्मेदाराम बेनीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर मामले को रोचक बना दिया है।
वायरल हो रही शर्तें
[typography_font:14pt;” >भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी को सपोर्ट करने को लेकर बताई जा रही शर्तों का एक मांग पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।