11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर LED टीवी खरीदें तो रहें सावधान, नकली भी असली जैसे

यदि आप दीपावली पर बाजार में एलईडी टीवी खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कुछ दुकानदार ब्रांडेड टीवी का लोगो लगा कर नकली एलईडी टीवी आपको टिका सकते हैं। ये दिखने में ब्रांडेड जैसे ही दिखते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
fake_led_tv.jpg

छबड़ा/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। यदि आप दीपावली पर बाजार में एलईडी टीवी खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कुछ दुकानदार ब्रांडेड टीवी का लोगो लगा कर नकली एलईडी टीवी आपको टिका सकते हैं। ये दिखने में ब्रांडेड जैसे ही दिखते हैं। कुछ समय बाद टीवी के खराब होने पर मरम्मत के समय इसके नकली होने की असलियत सामने आती है। पर जब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

सूत्रों अनुसार छबड़ा में ब्रांडेड एलईडी टीवी के नाम पर नकली एलईडी टीवी बेची जा रही है। एलईडी टीवी रिपेयर करने वाले कुछ मैकेनिकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस तरह की दर्जनों एलईडी टीवी हमारे पास ठीक होने आती है। जो हूबहू ब्रांडेड की तरह लगती है। टीवी को ऑन करते समय भी कंपनी का लोगो दिखता है। उसमें नाम आ जाता है।

यह भी पढ़ें : डिजिटल युग में भी व्यापारियों में आज इसलिए है बही-खाते का क्रेज

इससे ग्राहक अक्सर धोखा खा जाते हैं। परंतु यह असेंबल की हुई होती है। एलईडी टीवी को कस्टम का बताकर कुछ रुपयों की छूट देकर दुकानदार ग्राहक को इसका बिल भी नहीं देते हैं। ग्राहक भी लालच के चक्कर में बिना बिल के नकली टीवी को असली समझकर ले लेता है। बाद में एलईडी टीवी के खराब होने पर टीवी की सच्चाई सामने आती है। दुकानदार उस समय अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं बिना बिल के चलते ग्राहक भी किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से रह जाता है।

डाउनलोड होता है नकली सॉफ्टवेयर
सूत्रों अनुसार एलईडी टीवी को नक़ली पकड़ से बचाने के लिए उसमें पेन ड्राइव की मदद से कंपनियों के पाइरेटेड सॉफ्टवेयर भी डाउनलोड कर देते हैं। ऐसे में जब टीवी को चालू किया जाता है तो उसमें पहले की तरह असली ब्रांड का नाम सामने आता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग