5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! सब्जी खरीदते वक्त सब्जियों को हाथों से छांटना आपको पड़ सकता है भारी, जान लें डॉक्टर्स की यह काम की बात

थड़ी, ठेले या सब्जी मंडियों पर इन दिनों बिकने वाली सब्जियों को छांट कर खरीदना आपके भारी पड़ सकता है क्योंकि सब्जियों को छांटने के लिए लगने वाले सैकड़ों हाथों में अगर किसी संक्रमित व्यक्ति का हाथ लगा हो तो आपकी छांट कर ली गई सब्जी भी आपको कोरोना वायरस का संक्रमण दे सकती है...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Apr 28, 2020

vegetable.jpg

जयपुर। थड़ी, ठेले या सब्जी मंडियों पर इन दिनों बिकने वाली सब्जियों को छांट कर खरीदना आपके भारी पड़ सकता है क्योंकि सब्जियों को छांटने के लिए लगने वाले सैकड़ों हाथों में अगर किसी संक्रमित व्यक्ति का हाथ लगा हो तो आपकी छांट कर ली गई सब्जी भी आपको कोरोना वायरस का संक्रमण दे सकती है।

सब्जी खरीदते वक्त बरतें सावधानी
डॉक्टर्स का भी मानना है कि सब्जी को खरीदते वक्त सब्जी के बिल्कुल भी हाथ नहीं लगाए। जहां तक हो सके सब्जी विक्रेता के हाथ से ही सब्जियां लें। चिकित्सकों का कहना है कि एक एक कर सब्जी को छांटने में कई हाथ एक ही सब्जी पर बार-बार लगते हैं। एक सब्जी का कोई भी पीस खराब होता है तो लोग उसे बार-बार हाथ लगाकर वहीं छोड़ देते हैं। माना जाए कि अगर सब्जी को खरीदने वाले ग्राहक सब्जियों को खरीदते वक्त जैसे 10 टमाटर अपने हाथों से उठाते है और उनमें से ग्राहक को पसंद आने वाले टमाटर ही वह खरीदता है और फिर उसी ढेर में पसंद नहीं आने वाले टमाटर को वापस रख देता है। फिर दूसरा ग्राहक भी यही प्रकिया अपनाता है और पहले ग्राहक की ढेर में रखी गई सब्जी के हाथ लगा देता है। इस तरह यह क्रम चलता रहता है और सब्जी खरीदने वाले ग्राहक इसी तरह से सब्जियां खरीदते है और बार बार सब्जी को कई लोगों के हाथ लगते हैं। ऐसे में किसी संक्रमित व्यक्ति का हाथ लगा तो वायरस सब्जी से कई लोगों के बीच में जा सकता है। इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी हैं।

जानकारी के अनुसार जयपुर में हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव आए एक मरीज ने बताया है कि उसने किसी ठेले से सब्जी खरीदी थी। जिसके कारण वह संक्रमित हो सकता है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि होना बाकी है।

सब्जी विक्रेता भी हाथों में पहने ग्लव्स
सब्जी खरीदने के लिए ग्राहक को सब्जी के हाथ नहीं लगाना चाहिए। नारायण हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर एस पी यादव ने बताया कि सब्जी विक्रेता भी हाथों में ग्लव्स पहन कर ही सब्जी दें। वहीं ग्राहक को सब्जी के हाथ नहीं लगाने दें। डॉक्टर यादव का कहना है कि सब्जी के बार बार लगने वाले हाथों से संक्रमण का खतरा है, क्योंकि ग्राहक के हाथ कैसे है यह कोई नहीं जनता है। सब्जी छांटने के दौरान ग्राहक हाथ में ग्लव्स भी नहीं पहनता है। अगर किसी संक्रमित ने अपने हाथों में खांसकर या छींककर सब्जी को हाथ लगाया हो तो आप सोच सकते हैं कि परिणाम कितने भयावह हो सकते है। विक्रेता से सब्जी खरीदने के बाद भी उसे गरम पानी से धोकर ही काम में लेना चाहिए।

— हिमांशु शर्मा