
जयपुर. ब्लैक ड्रेसअप में ग्लैमरस अंदाज में नजर आती कंटेस्टेंट। शनिवार को शहर के बाइस गोदाम स्थित एक हैरिटेज रेस्टोरेंट में इसी तरह का अंदाज मॉडल्स का देखने को मिला। मौका था ग्लैमआनन्द सुपर मॉडल इंडिया ऑडिशन का। ऑडिशन के दौरान गल्र्स पार्टिसिपेंट्स ने ब्लैक परिधानों में रैंपवॉक कर अपना टैलेंट बिखेरा। कन्वीनर निखिल आनंद ने बताया कि पिंकसिटी में हुए ऑडिशन में लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपने टैलेंट पेश किया। उन्होंने बताया कि पिंकसिटी में मिस इंडिया इंटरनेशनल फिनाले के लिए सिमरन शर्मा, उदिता तंवर, अनिशा गोयल और तनिष्का भोसले को सलेक्ट किया गया है।