3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना मेकअप भी दिख सकती हैं खूबसूरत

अगर आपको लगता है कि मेकअप करने के बाद ही खूबसूरत दिखा जा सकता है तो यह महज एक भ्रम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kiran Kaur

•

Updated: 3 May 2018, 10:58 AM IST

आपने कई महिलाओं को देखा होगा, जो कि खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे से महंगे उत्पादों पर पैसा खर्च करती हैं लेकिन असली खूबसूरती तो हमारे नेचुरल फीचर्स में होती है। इसलिए महंगे ब्यूटी उत्पादों पर पैसा खर्च करने की बजाय अपनी नेचुरल ब्यूटी को उभारने या बनाए रखने का प्रयास करें। इसके लिए आपको रोजाना स्किन को क्लीन, एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज करना होगा। भरपूर नींद, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी को अपने लाइफस्टाइल में शामिल करके आप स्किन की ब्यूटी को बनाए रख सकती हैं। बिना लिपस्टिक, फाउंडेशन, ब्लशर, आईशेडो और हाईलाइटर के भी आप अपने लुक को आसानी से उभार सकती हैं।
आईब्रो को संवारें : अगर आप बिना मेकअप खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो आईब्रो को संवारें और जरूरत के हिसाब से इन्हें सेट करवाती रहें। चेहरे के फीचर्स को उभारने का यह एक अच्छा तरीका है। अगर आपकी आईब्रो घनी नहीं है तो रात को सोने से पहले कैस्टर ऑयल से इनकी मसाज करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।
दांतों की देखभाल : चेहरे पर एक मुस्कान आपके लुक को डिफरेंट बना देती है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपके दांत मोतियों जैसे चमचमाते हों। इसके लिए दांतों की विशेष देखभाल करें। अगर दांतों में पीलापन आ गया हो तो डॉक्टर की मदद से जरूरी सफाई कराएं। मीठा खाने के बाद कुल्ला करके ही सोएं। इससे आपकी मुस्कान खूबसूरत बनी रहेगी।
संस्क्रीन का इस्तेमाल करें : सूरज की हानिकारक किरणें आपकी त्वचा को झुलसाकर इसे बूढ़ा बनाने का काम करती हैं। इनसे बचने के लिए संस्क्रीन का प्रयोग करें। संस्क्रीन लोशन लगाते समय इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि इसे आप अपने शरीर के खुले हिस्से पर एकसार लगाएं, जिससे त्वचा को धूप से पूरी तरह सुरक्षा मिल सके। कहीं कम और कहीं ज्यादा संस्क्रीन लगाने से कहीं-कहीं सनबर्न और टैनिंग की समस्या हो सकती है। कुछ संस्क्रीन कैमिकल बेस्ड होती हैं इसलिए संस्क्रीन लगाने के कम से कम 15 मिनट बाद ही बाहर जाएं। इससे अ त्वचा क्रीम में शामिल अल्ट्रा वॉयलेट फिल्टर्स को एब्जॉर्ब करके सुरक्षा कवच बना लेगी।