
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में हो रहे राजस्थान राइजिंग में हिस्सा लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की जमकर तारीफ की।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि "राजस्थान अपने ऊर्जावान लोगों के लिए जाना जाता है, जो अद्भुत उद्यमशीलता के गुणों से संपन्न हैं। राज्य में निवेश के अनेकों अवसर हैं। मैं आज राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हूं।"
प्रधानमंत्री का ये संदेश साफ तौर पर राजस्थान की आर्थिक क्षमता और यहां के निवेश के अवसरों को दर्शाता है। राइजिंग राजस्थान समिट न केवल देश, बल्कि दुनियाभर के निवेशकों के लिए एक बड़ा मंच है, और पीएम मोदी का ये संदेश राजस्थान आएउद्यमियों को ऊर्जा दे रहा है।
मोदी ने लिखा कि आज सुबह 10:30 बजे होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में भाग लेने के लिए उत्सुक हूँ।
Updated on:
09 Dec 2024 08:11 pm
Published on:
09 Dec 2024 10:26 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
