5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर-घर बन रहे पकवान, कल लगेगा माता के शीतल व्यंजनों का भोग

रांदा पुआं आज, कल पूजेंगे शीतला माता

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 15, 2020

घर-घर बन रहे पकवान, कल लगेगा माता के शीतल व्यंजनों का भोग

घर-घर बन रहे पकवान, कल लगेगा माता के शीतल व्यंजनों का भोग

जयपुर। जिलेभर में सोमवार को शीतला अष्टमी का पर्व परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर चाकसू स्थित शील की डूंगरी, चंदलाई व नायला सहित कई स्थानों पर मेले भरेंगे। सुबह माता को शीतल व्यंजनों का भोग अर्पण कर ठंडा भोजन ग्रहण करेंग। इसके लिए महिलाएं आज से ही पकवान बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। महिलाएं माता के माता के भोग के लिए विविध पकवान बनाएंगी। घर-घर पकवान बनाए जा रहे है। इसके चलते घर घर पकवानों की खुशबू महक रहे हैं। महिलाएं कल से ही रांधा-पुआं की तैयारियों में व्यस्त हैं। महिलाएं आज माता के भोग के लिए कांजी बड़ा, मोहनथाल, गुंजिया, पेठे, सकरपारे, पूड़ी, पापड़ी, हलुआ, राबड़ी, घाट आदि व्यंजन बना रही हैं। रविवार को रांधा पुआ होने से भोग और पूजन की सामग्री की खरीदारी के चलते सुबह से ही शहर में रौनक नजर आ रही। बाजार में मटके, कलश एवं सराई बिक्री के लिए फुटपात पर दुकाने लगी हुई है। अगले दिन शीतला माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाने के बाद सभी लोग परंपरा के अनुसार शीतल भोजन करेंगे।

महिलाएं तड़के गीत गाते हुए शीतला माता के मंदिरों में भोग लगाएंगी और पत्थवारी पूजेंगी। शीतला माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाने के बाद सभी लोग परंपरा के अनुसार ठंडा भोजन करेंगे। मान्यता के अनुसार शीतला माता के पूजन और ठंडा भोजन करने से माता प्रसन्न होती है और शीतला जनित रोगों का प्रकोप कम होता है।

चाकसू में भरेगा शीतला माता का मेला:
चाकसू स्थित शील की डूंगरी पर कल शीतला माता का मेला लगेगा। जयपुर एवं आस-पास के जिलों के हजारों श्रद्धालु मेले में आएंगे। लोग शीतला माता को भोग अर्पण करने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर परिवार सहित आज शाम से ही शील की डूंगरी पहुंचना शुरू हो जाएंगे। शीतला माता के मेले में साफ सफाई, बेरिकेटस, लाइट्स लगाने सहित अन्य काम पूरे कर लिए गए है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था 400 से अधिक पुलिस के जवान संभालेंगे। इसमें तीन दर्जन एसआइ और एक दर्जन सीआई और आधा दर्जन एसीपी तैनात किए जाएंगे। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएसी की एक बटालियन भी तैनात की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मेले में घुड दौड़, ऊंट दौड़ सहित अन्य कई प्रतियोगिताएं भी आयोजन होगा। हाट बाजार में ग्रामीण खरीदारी करेंगे। इस मेले में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उधर नायला एवं चंदलाई में भी शीतला माता का मेला भरेगा।