
धौलपुर जिले में दिनदहाड़े अवैध बजरी की निकासी को रोकने के लिए सीएम के 3 दिन के प्रवास से ठीक पहले पुलिस ने कार्रवाई की है….बेखौफ बजरी माफियाओं के बुलंद हौसलों को रोकने के लिए आज सीएम निवास के ठीक सामने गुलाब बाग चौराहे पर पुलिस और बजरी माफियाओं की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक माफिया घायल हुआ है