4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर श्रद्धालुओं ने किया पंचामृत से अभिषेक

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए लोग
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोंक. सावन मास के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालय भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए। अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भगवान शिव की आराधना के विशेष दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आक, धतूरा, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, बेलपत्र, फूल-माला, लौंग और इलायची सहित विभिन्न सामग्री से पंचामृत अभिषेक किया। वहीं बनास नदी से पवित्र जल लेकर पहुंचे कावड़ियों ने भी शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शहर के मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर, बनास नदी स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धनाथ महादेव मंदिर, सुभाष बाजार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, महादेववाली शिवालय, वैष्णो माता मंदिर स्थित पशुपतिनाथ शिवालय, आंतरिया बालाजी मंदिर, दूधिया बालाजी, वन पहाड़ी बाबा अमरनाथ धाम, डिपो व बड़ के बालाजी, गोपाल मंदिर, कंकाली माता मंदिर, रघुनाथ मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, राव की बगीची और मथुराधीश मंदिर सहित जिलेभर के शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
उनियार. उनियारा क्षेत्र के भूतेश्वर महादेव मंदिर, चारभुजा नाथ में शिव मंदिर, बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में शिव मंदिरों में भक्तों में अभिषेक किया। भगवान को श्रृंगार कर उनका आंक, धतूरा, बेलपत्र सहित अन्य कई सामग्री चढ़ाई।