
Betting Market: क्रिकेट सहित अन्य खेल व चीजों पर सट्टा लगवाने के बाद अब राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में चिड़ी-कबूतर के नाम पर सट्टा लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। सटोरिये एक साथ कई कबूतर उड़ाते और फिर सबसे देर तक उडऩे वाले कबूतर पर लोगों से दांव लगवाते। दूसरे तरीके में कबूतर को उड़ाते और फिर कबूतर कहां पर बैठेगा, इस पर भी दांव लगवाते। चिड़ी-कबूतर के खेल में सट्टा लगवाने का प्रचलन अधिक हो गया है।
शहर के बाहरी क्षेत्र, रेलवे स्टेशन या शहर की कई मुख्य पुलियाओं के नीचे इस तरह का सट्टा लगवाने वाले आसानी से मिल जाएंगे। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने ऐसे ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो चिड़ी-कबूतर के नाम पर लोगों से सट्टा लगवा रहा था। आरोपी दिलशान से सट्टा लगवाने वाली सामग्री भी बरामद की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले हेड़ कांस्टेबल शिवचरण ने बताया कि चार दिन पहले भी इसी तरह सट्टा लगवाते एक अन्य सटोरिये को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस तरह के मामले में आरोपियों को डेढ़ सौ रुपए जुर्माना मुचलका भरवाने के बाद छोड़ दिया जाता है।
पोस्टर पर पशु-पक्षी के फोटो छपवाकर रखते हैं। इसके बाद कुछ पर्ची बनाकर रखी जाती है। चिड़ी-कबूतर की पर्ची निकलने वाले को 5 रुपए के 50 रुपए और 50 रुपए के 500 रुपए देने का लालच दिया जाता है। अधिकांश दांव लगाने वाले लोग रकम हारते हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चिड़ी-कबूतर पर सट्टा लगवाने के मामले दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़े। इन राज्यों के बाद अब चिड़ी-कबूतर पर सट्टा लगवाने वालों की संख्या राजस्थान में भी बढ़ रही है।
Published on:
21 May 2024 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
