यह है राजस्थान कनेक्शन
आपको बता दें, इस फिल्म की शूटिंग 2013 में राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में विभिन्न लोकेशंस पर की गई थी, तभी से इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता थी। यही नहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर चिराग महेन्द्र धारीवाल हैं, जो जाने—माने प्रोड्यूसर महेन्द्र धारीवाल के बेटे हैं। महेन्द्र धारीवाल राजस्थान के जोधपुर से बिलॉन्ग करते हैं। हंसी—मजाक और मारधाड़ से भरपूर इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीषा पटेल, संजय मिश्रा, बृजेंद्र कला, जयदीप अहलावत, मुकुल देव, पंकज त्रिपाठी और पंकज झा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।