Rajasthan CM Oath Ceremony : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ली। इस दौरान दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पहुंचे। वहीं, तमाम कयासों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंचीं। दिलचस्प बात यह रही है कि अशोक गहलोत के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंच पर नजर आए। दोनों खूब हंस—हंस कर बात कर रहे थे। इस तस्वीर की जमकर चर्चा हो रही है।