1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने उठाया एक और सख्त कदम, 469 भ्रष्ट नौकरशाहों के खिलाफ शुरू की जांच

Rajasthan Politics: पेपरलीक और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में सख्त दिख रही भजनलाल सरकार अब भ्रष्ट नौकरशाहों की जांच को लेकर 45 विभागों में लंबित चल रही 469 अभियोजन स्वीकृति के मामलों में भी कठोर कदम उठा सकती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Jan 12, 2024

cm_bhajanlal_sharma.jpg

मुकेश शर्मा
Bhajanlal Government Strict Action: पेपरलीक और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में सख्त दिख रही भजनलाल सरकार अब भ्रष्ट नौकरशाहों की जांच को लेकर 45 विभागों में लंबित चल रही 469 अभियोजन स्वीकृति के मामलों में भी कठोर कदम उठा सकती है। एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी संख्या में नौकरशाहों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। लेकिन इनके खिलाफ जांच के लिए एसीबी को अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब राज्य सरकार स्तर पर चर्चा है कि सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति के चलते मुख्यमंत्री जांच के लिए विभागों से अभियोजन स्वीकृति दिलवा सकते हैं। बड़ी बात यह है कि कार्मिक विभाग में भी करीब 54 मामलों में अभी तक अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली है। अब यह विभाग भी मुख्यमंत्री के पास है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में राज बदला, मगर अधिकारियों के काम करने का अंदाज नहीं, सरपंच बोले-अधिकारी हमारी सुनते नहीं

जनता से जुड़े विभागों में ज्यादा भ्रष्टाचार
जयपुर में जनता से सीधे जुड़े विभागों में भ्रष्टाचार के मामले सबसे ज्यादा आए हैं। 45 विभागों के 469 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के मामले लंबित चल रहे हैं। ये एक दशक से भी ज्यादा समय से लंबित हैं। पंचायत राज और स्वायत्त शासन विभाग शहर और गांवों के हिसाब से सीधे जनता से जुडे हैं। इन दोनों विभागों में ही करीब पौने दो सौ अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच को लेकर अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली है। इसी प्रकार कार्मिक, राजस्व, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के मामले ज्यादा पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार में भी राजस्थान के दो आईएएस व एक आईपीएस की अभियोजन स्वीकृति काफी समय से लंबित है।

विभाग और उनमें जांच के लंबित मामले
91 - पंचायतीराज
89 - स्वायत्त शासन
54 - कार्मिक
37 - राजस्व
23 - पुलिस
23 - सार्वजनिक निर्माण
15 - शिक्षा
14 - चिकित्सा
11 - परिवहन
10 - कृषि
10 - खनिज
10 - ऊर्जा

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में जनता का मिजाज भांपने के लिए भाजपा के बड़े नेता कर सकते हैं जनसभा

छवि बदलने का करेगी प्रयास
राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भाजपा विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर रही थी। इससे माना जा रहा है कि भजनलाल सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से छवि साफ रखने के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए अभियोजन के मामलों में तेजी लाने का प्रयास करेगी।