
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर गई। अब 3 दिन यात्रा हरियाणा राज्य के नूंह जिले में रहेगी, जहां से भारत जोड़ो यात्रा की तमाम व्यवस्थाएं हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के हाथों में रहेगी। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का सफर 485 किलोमीटर का रहा है।
मुंदका बॉर्डर पर फ्लैग सेरेमनी
इससे पहले आज सुबह 6 बजे अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे के बीजबा गांव से यात्रा शुरू हुई थी और करीब 7 बजे राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के मुंदका गांव यात्रा पहुंची, जहां पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
सीएम गहलोत ने भूपेंद्र हुड्डा को सौंपा फ्लैग
वहीं मुंदका बॉर्डर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा का फ्लैग हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान सिंह को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा बेहद शानदार रही है, राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं को जनता के बीच जो खाई बन गई थी इस यात्रा ने उसे पाटने का काम किया है। जनता से संवाद बनाए रखने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना होगा।
राजस्थान के प्रमुख नेताओं से गले मिले राहुल गांधी
वहीं हरियाणा बॉर्डर पहुंचने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी सहित कई नेताओं के गले मिलकर उन्हें विदाई दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे की यात्रा के लिए राहुल गांधी और तमाम भारत यात्रियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई, वहीं कांग्रेस के तमाम नेता जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
इससे पहले आज अलवर जिले रामगढ़ कस्बे बीजबा से मुंडका तक शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, टीकाराम जूली, विश्वेंद्र सिंह, रामगढ़ से कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर, पूर्व विधायक जुबेर खान, राज्य मंत्री जाहिदा खान सहित कई अन्य नेता राहुल गांधी के साथ यात्रा के दौरान चलें।
वीडियो देखेंः- Bharat Jodo Yatra: यात्रा का 15वां दिन, Alwar में एंट्री | Rahul Gandhi | Rajasthan Patrika
Published on:
21 Dec 2022 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
