12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरत सिंह का भाया पर खुला आरोप, अवैध रूप से बजरी खनन करा रहें हैं मंत्री

कांग्रेस के सांगोद से विधायक भरत सिंह ने अपनी ही सरकार के खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया पर अवैध बजरी खनन को लेकर हमला बोला है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jun 26, 2021

jaipur

mines minister pramod jain bhaya

जयपुर। कांग्रेस के सांगोद से विधायक भरत सिंह ने अपनी ही सरकार के खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया पर अवैध बजरी खनन को लेकर हमला बोला है। विधायक भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिख मंत्री भाया पर अवैध रूप से बजरी खनन के खुले आरोप लगाए है। इससे पहले भी भरत सिंह मंत्री के खिलाफ सीएम गहलोत को पत्र लिख चुके है और अब एक बार दुबारा से यह पत्र लिखना भाया के लिए मुसीबत बन सकता है।

अवैध खनन की तस्वीरें भी भेजी सीएम को— सांगोद से विधायक भरत सिंह ने अपने आरोप की पुष्टि के लिए बारां जिले की परवन नदी में अवैध रूप से बजरी खनन की तस्वीरें भी सीएम गहलोत को पत्र के साथ ही भेजी है। पत्र में तारीख 25 जून की है। विधायक भरत सिंह ने कहा हैं कि प्रदेश में अवैध खनन रोकना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसको लेकर समय समय पर समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित होती है। बारां जिले में अवैध खनन हो रहा है और इस जिले से खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया आते है। इनके संरक्षण में अवैध खनन किया जा रहा है और यह उसे प्रोत्साहित कर रहे है।सरकार के अब तक के ढाई साल के कार्यकाल में खनिज विभाग ने कभी भी इस अवैध खनन को रोकने का प्रयास नहीं किया है।

कई मजदूरों की मौत, प्रशासन चुप— सांगोद से विधायक भरत सिंह ने यह भी आरोप लगाया हैं कि बारां जिले के अवैध खनन के दौरान कई मजदूरों की जान चली गई लेकिन प्रशासन चुप रहा और कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पहले भी भाया के खिलाफ मोर्चा खोला— सांगोद विधायक भरत सिंह पहले भी खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया पर अवैध खनन को लेकर सीएम गहलोत को पत्र लिख चुके हैं लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछली गहलोत सरकार में भी खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया के सार्वजनिक निर्माण मंत्री रहते कई आरोप लगे थे बाद में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। अब वापस से उन्हें अवैध खनन मामले को लेकर घेरा गया है।