18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत विकास परिषद : स्थापना दिवस पर किया सम्मान

भारत विकास परिषद अलवर शाखा की ओर से रविवार रात 8 बजे एक होटल में स्थापना दिवस मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 15 लोगों का सम्मान किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

aniket soni

Jul 13, 2015

भारत विकास परिषद अलवर शाखा की ओर से रविवार रात 8 बजे एक होटल में स्थापना दिवस मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 15 लोगों का सम्मान किया गया। इसके अलावा अच्छे अंक पाने वाले आठ छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

समारोह में मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव डीडी शर्मा व विशिष्ठ अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक मित्तल थे। छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

अलवर शाखा के संयुक्त सचिव गिरीश गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ अभियान के लिए हैल्पिंग हैण्ड्स, समाज सेवा के लिए अपना घर आश्रम के सचिव अशोक मेठी, संतोष कुमार जानकी देवी अरोडा ट्रस्ट के संतोष अरोडा, शिव दयाल शर्मा, अभिनव मेठी, अंकित भार्गव, पक्षी सेवा के लिए रमेश गुप्ता, बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के लिए राजकुमार जैन, समाज सेवा के लिए, इतिहासविद् हरिशंकर गोयल, गौ सेवा के लिए महेश गुप्त, संगीत विधा के लिए अंजली सागर, कम्प्यूटर शिक्षा में विशेष कार्य के लिए इमरान खान, अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए गार्गी जैन, नीरज मीणा व कविता यादव का सम्मान किया गया।

इनके अलावा हर्षिनी अग्रवाल, संविदा अग्रवाल, मानसी मंगल, ग्रेसी गुप्ता, हिमांक मेठी, लव बंसल, कुश बंसल व ओजस्वी शेखावत को अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष हेमन्त जोशी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुमकुम कपूर सहित बड़ी संख्या में भारत विकास परिषद से जुड़े लोग मौजूद थे।