6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरतपुर जाट आंदोलन: रेल इंजन में लगाई आग, मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद

भरतपुर आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों ने सोमवार को हेलक रेलवे स्टेशन पर खडी मालगाडी के इंजन में आग लगा दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arif Mansuri

•

Updated: 23 Feb 2016, 1:38 PM IST

राजस्थान में भरतपुर एवं धौलपुर जिलों के जाट समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने सोमवार को हेलक रेलवे स्टेशन पर खडी मालगाडी के इंजन में आग लगा दी तथा पपरेरा रेलवे स्टेशन एवं डीग बस स्टैंड पर भी आगजनी की घटनाएं हुई, हालांकि इन आगजनी की घटनाओं पर तत्काल काबू पा लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीग बस स्टैंड से आंदोलनकारियों को खदेडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया तथा घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने जिले में इंटरनेट एवं कैबल सेवाएं बंद करा दी है तथा इस आंदोलन के कारण जिले में रेल एवं सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित है। भरतपुर शहर में साप्ताहिक अवकाश के कारण बाजार बंद है तथा शांति बनी हुई है। प्रशासन ने भरतपुर जिले में कल से आगजनी एवं तोडफोड की घटनाओं के बाद धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

मुंबई- दिल्ली एवं आगरा-जयपुर रेल मार्ग आंदोलनकारियों के कारण बाधित चल रहा है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 11 एवं अन्य मार्गों पर जाम लगाने के कारण अवरूद्ध है। आंदोलन के कारण भरतपुर ऑयल डिपो से तेल की आपूर्ति बाधित होने के कारण आसपास के तीन चार जिलों में पेट्रोल पम्पों पर तेल का संकट उत्पन्न हो गया है।