6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरतपुर: रेलवे ट्रेक पर जमे जाट, पांच ट्रेनों का बदला रूट

हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे में संचालित हो रही पांच गाडि़यां का परिचालन मार्ग सोमवार को बदला गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arif Mansuri

•

Updated: 22 Feb 2016, 10:42 AM IST

हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे में संचालित हो रही पांच गाडि़यां का परिचालन मार्ग सोमवार को बदला गया है। भरतपुर रेल खंड में रेलवे ट्रेक पर जमे आंदोलनकारियों के कारण सोमवार को रॉयल राजस्थान ऑन व्हील ट्रेन आगरा फोर्ट,बयाना, सवाई माधोपुर जयपुर होकर पहुंचेगी।

वाराणसी जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस का मार्ग बदल कर आगरा फोर्ट, बयाना, सवाई माधोपुर और जयपुर होकर चलाया जा रहा है। बाड़मेर गोहाटी एक्सप्रेस आज जयपुर से बांदीकुई की बजाय वाया सवाई माधोपुर, बयाना होकर रवाना हुई। जयपुर- आगरा फोर्ट वाया अलवर मथुरा होकर आगरा फोर्ट के लिए रवाना हुई। उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस को वाया अलवर मथुरा होकर रवाना किया गया है।