
Rajasthan Politics: राजस्थान के भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रदेश की सबसे छोटी उम्र की सांसद संजना जाटव को संसद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संजना को जल संसाधन समिति का सदस्य बनाया गया है। राजीव प्रताप रूडी को इस समिति के चेयरपर्सन है। संजना जाटव ने कमेटी में शामिल होने पर कहा कि 'राजस्थान में पानी की समस्या से अवगत करवाने का काम करूंगी।'
बताते चलें कि जिस समिति का सांसद संजना जाटव को सदस्य बनाया गया है। वह नमामि गंगे समेत देशभर में सिंचाई और पानी से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का काम करती है। माना जा रहा है कि संजना के कमेटी में सदस्य बनाए जाने से राजस्थान को बड़ा लाभ मिल सकता है।
सांसद संजना जाटव ने कमेटी में शामिल किए जाने पर कहा कि मुझे समिति ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगी। लगातार क्षेत्र में पानी की समस्या को संसद में उठाने की वजह से ही मुझे जल संसाधन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र और राजस्थान में पानी की समस्या से अवगत कराने का कार्य करूंगी।
जल संसाधन समिति संसद की स्थायी समितियों में से एक है जिसके अन्तर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प के कार्य है। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के 31 सांसदों शामिल हैं। समिति के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं आती है। जिनका कार्यान्वयन और भविष्य की योजनाओं की प्लानिंग भी इसके द्वारा किया जाता है।
Updated on:
28 Sep 2024, 8:28 PM IST
Published on:
28 Sep 2024, 8:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.