4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया; 10 जिलों में कलक्टर बदले

Rajasthan IAS Transfer: राज्य सरकार ने रविवार देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 62 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 23 Jun 2025, 7:46 AM IST

Rajasthan-IAS-Transfer

फोटो: पत्रिका

Rajasthan IAS Transfer: जयपुर। राज्य सरकार ने रविवार देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 62 अधिकारियों का तबादला कर दिया। पिछली सरकार के समय से लगे अतिरिक्त मुख्य सचिव-वित्त अखिल अरोड़ा व अतिरिक्त मुख्य सचिव-गृह आनंद कुमार को हटाकर अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर आत्माराम सावंत को गृह और प्रमुख सचिव वैभव गालरिया को वित्त विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता को उद्योग विभाग और इस पद पर कार्यरत अजिताभ शर्मा को प्रमुख सचिव-ऊर्जा की जिम्मेदारी दी गई है। तीन संभागीय आयुक्त व 10 जिलों के कलक्टर बदले गए हैं। इनमें भरतपुर के संभागीय आयुक्त व कलक्टर दोनों शामिल हैं। वहीं इस सूची में हटाए गए झुंझुनूं जिला कलक्टर के स्थान पर किसी को नहीं लगाया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की इस तबादला सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

18 म​हीने बाद बड़ा फेरबदल

पिछले साल जनवरी में आइएएस अधिकारियों की दो बड़ी तबादला सूची जारी हुई थी। सूची में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के महानिदेशक सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लगाया, वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा का जिम्मा देकर अपर्णा अरोड़ा को उनकी जगह लगाया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा को कौशल, उद्यमिता व रोजगार और कुंजीलाल मीणा को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में लगाया गया है।

इनको भी मिली नई जिम्मेदारी

टीना सोनी को भरतपुर, विश्राम मीणा को बीकानेर व शक्ति सिंह राठौड़ को अजमेर का संभागीय आयुक्त लगाया गया है। कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर, कानाराम को सवाई माधोपुर, कल्पना अग्रवाल को टोंक, पीयूष सामरिया को कोटा, प्रियंका गोस्वमी को कोटपूतली-बहरोड, डॉ खुशाल यादव को हनुमानगढ़, अरूण कुमार हसीजा को राजसमंद, कमल राम मीणा को ब्यावर, स्वेता चौहान को फलौदी व महेन्द्र खड़गावत को डीडवाना-कुचामन जिले का कलक्टर लगाया गया है।

यहां देखें किसे कहां लगाया

आइएएस अधिकारी- नई जिम्मेदारी
सुबोध अग्रवाल- अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजस्थान वित्त निगम
अखिल अरोड़ा- एसीएस, पीएचईडी
अर्पणा अरोड़ा- एसीएस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
संदीप वर्मा- एसीएस, कौशल एवं उद्यमिता एवं रोजगार
कुलदीप रांका- एसीएस, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
आनंद कुमार- एसीएस, वन, पर्यावरण
भास्कर ए. सांवत - एसीएस, गृह, रक्षा, जेल
कुंजीलाल मीणा- एसीएस, जनजाति क्षेत्रीय विकास
अजिताभ शर्मा- प्रमुख सचिव, उर्जा विभाग
आलोक गुप्ता- प्रमुख सचिव, उद्योग सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई)
राजेश कुमार यादव- प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग, कला, साहित्य व संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र
वैभव गालरिया- प्रमुख सचिव, आबकारी व कराधान
सुबीर कुमार- प्रमुख सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा
भवानीसिंह देथा- प्रमुख सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति
डॉ. देवाशीष पृष्टि - प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन
रवि जैन- सचिव, स्वायत्त शासन विभाग
डॉ. रवि कुमार सुरपुर- अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
डॉ. आरूषी अजेय मलिक- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य भंडारण निगम
नेहा गिरी- स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं सहायता समूह
ओमप्रकाश बुनकर- विशिष्ट सचिव, गृह विभाग
कन्हैयालाल स्वामी- आयुक्त टीएडी, उदयपुर
हरिमोहन मीणा- कार्यकारी निदेशक, राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इन्फ्रा. कॉ. लि.
रुक्मिणी रियार- आयुक्त, पर्यटन विभाग
हरजीलाल अटल- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हेल्थ एश्योरेन्स
नथमल डिडेल- संयुक्त शासन सचिव, वित्त (कर)
रामअवतार मीणा-निदेशक विभागीय जांच
पुखराज सेन-एमडी आरएमएससीएल
शुभम चौधरी-संयुक्त सचिव वित्त व्यय-।।।
डॉ भारती दीक्षित-संयुक्त सचिव वित्त व्यय-।
सुरेश कुमार ओला-आयुक्त निवेश संवर्धन ब्यूरो
आशीष मोदी-निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग
बाल मुकुंद आसावा-संयुक्त सचिव-सार्वजनिक निर्माण विभाग
बचनेश कुमार अग्रवाल-एमडी हथकरघा निगम
वासुदेव मालावात-निदेशक आइसीडीएस व पंचायतीराज
शरद मेहरा-आइजी-पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग
डॉ अमित यादव-एमडी नेशनल हेल्थ मिशन
डॉ रविन्द्र गोस्वामी-संयुक्त सचिव-जलदाय विभाग, जल जीवन मिशन
डॉ गौरव स्वामी-आयुक्त ग्रेटर निगम,जयपुर
डॉ सौम्या झा-निदेशक आइईसी चिकित्सा विभाग
अभिषेक खन्ना-आयुक्त नगर निगम जोधपुर
रामप्रकाश-सीइओ जिला परिषद अजमेर
डॉ निधि पटेल-आयुक्त हैरिटेज निगम जयपुर
कनिष्क कटारिया-आयुक्त भरतपुर विकास प्राधिकरण
रिषभ मंडल-आयुक्त कौशल रोजगार व उद्यमिता
डॉ धीरज कुमार सिंह-संयुक्त सचिव कार्मिक क-1
जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर-निदेशक स्वच्छ भारत मिशन शहरी
आशीष कुमार मिश्रा-सीइओ जिला परिषद जोधपुर

संभागीय आयुक्त बदले

डॉ. टीना सोनी- संभागीय आयुक्त, भरतपुर
विश्राम मीणा- संभागीय आयुक्त, बीकानेर
शक्तिसिंह राठौड़, संभागीय आयुक्त, अजमेर

ये कलक्टर बदले

कमर उल जमान चौधरी-कलक्टर भरतपुर
कानाराम-कलक्टर सवाई माधोपुर
कल्पना अग्रवाल-कलक्टर टोंक
पीयूष सामरिया-कलक्टर कोटा
प्रियंका गोस्वमी-कलक्टर-कोटपूतली-बहरोड़
डॉ खुशाल यादव-कलक्टर-हनुमानगढ़
अरुण कुमार हसीजा-कलक्टर-राजसमंद
कमल राम मीणा-कलक्टर ब्यावर
स्वेता चौहान-कलक्टर फलौदी
महेन्द्र खड़गावत-कलक्टर-डीडवाना-कुचामन