24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की 3526 ग्राम पंचायतों के लिए बड़ी खुशखबरी, डेढ़ लाख ग्रामीणों को मिलेंगे जमीन के पट्टे

नए साल से पहले राजस्थान सहित देशभर के हजारों ग्रामीण परिवारों को जमीन के मालिकाना हक का तोहफा मिलने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 25 Dec 2024, 10:37 AM IST

3526 gram panchayats for land leases

3526 gram panchayats for land leases

Good News: बीतते साल में राजस्थान सहित देशभर के हजारों ग्रामीण परिवारों को जमीन के मालिकाना हक का तोहफा मिलने जा रहा है। स्वामित्व योजना के तहत 27 दिसंबर को राज्य की 3526 ग्राम पंचायतों के 7522 गांवों में 1 लाख 50 हजार 778 लोगों को पट्टे (संपत्ति कार्ड) दिए जाएंगे।

इस दौरान राज्य की एक हजार ग्राम पंचायतें दिल्ली में होने कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ेंगी। इनके अलावा अन्य 2526 ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को भौतिक रूप से पट्टे दिए जाने का लक्ष्य है। देशभर की 29 हजार 127 ग्राम पंचायतों के 46 हजार 251 गांव इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

ग्रामीणों को मिलेगा मालिकाना हक

साथ ही 33 जिलों में भी कार्यक्रम होंगे। यह ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए पंचायतीराज मंत्रालय की योजना है। इसके तहत ड्रोन सर्वेक्षण की मदद से जमीन की पैमाइश की जाती है और स्वामित्व कार्ड दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : कक्षा 5 और 8 के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला, मदन दिलावर ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग