
शादी सीजन में सोने की कीमत में बड़ी उछाल, कीमत दो साल की ऊंचाई पर
Gold Price: लोकल करंसी को सपोर्ट के लिए भारत-चीन समेत दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इससे वैश्विक बाजारों में सोने के दामों में भारी तेजी आई है, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी दिखा है। सोना एक बार फिर 55,250 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर निकल गया। ये करीब दो साल में सोने की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले अगस्त 2020 में सोना इस स्तर पर था। 2021 में इसने कभी 53 हजार का स्तर नहीं छुआ। दरअसल, डॉलर में गिरावट के चलते दुनियाभर में सोने की कीमत बढ़ी है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखा जा रहा है। सोने की कीमत 55,250 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। सिर्फ दस दिन में सोना 1200 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। 29 नवंबर को सोना 54,000 रुपए प्रति दस ग्राम था। 2022 में इससे पहले सिर्फ एक बार 18 अप्रेल में सोना 53,000 से ऊपर तक गया था।
इन कारणों से महंगा हो रहा सोना
चीन में जनवरी से नए साल का जश्न शुरू होगा, इस दौरान वहां सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है। डॉलर में गिरावट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदने के लिए अब ज्यादा डॉलर चुकाना पड़ रहा है।
भारतीय घरों में 25 हजार टन सोना
विश्लेषकों के मुताबिक, 2023 में भी सोने में तेजी जारी रह सकती है। सोने की यह कीमत भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे देश में करीब 25 हजार टन सोना लोगों के घरों में मौजूद होने का अनुमान है।
Published on:
05 Dec 2022 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
