आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि परिवहन सचिव शुची त्यागी के निर्देश पर शहर के बेतरतीब ट्रैफिक को सुधारने की तैयारी की जा रही है। शहर में बिना परमिट वाली बसों, मैजिक टेम्पो और ई रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। बिना परमिट, टैक्स, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने सहित बिना रूट वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। संयुक्त अभियान के तहत छह टीमों को गठन किया गया है।