12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान से बड़ी खबर, हाईवे पर 9 ऊंटों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम, यह है पूरा मामला…

आज सुबह लोगों ने जब हाईवे पर शव देखे तो आक्रो​श फैल गया। इसके बाद लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। फलोदी में देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से 9 ऊंटों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा भारतमाला हाईवे (गुजरात-पंजाब) पर हुआ। आज सुबह लोगों ने जब हाईवे पर शव देखे तो आक्रो​श फैल गया। इसके बाद लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। घटना भोजासर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में टोल प्लाजा के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि देर रात ऊंट भारतमाला हाईवे पर आ गए थे। अज्ञात वाहन ने ऊंटों को टक्कर मार दी। आज सुबह लोगों ने सड़क पर ऊंटों के शव बिखरे देखे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊंटों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।

लोगों ने कहा कि भारतमाला परियोजना के बाद से इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मार्ग पर पशु चेतावनी के संकेतक लगाए जाएं। रात में गश्त बढ़ाई जाए।

सूचना पर सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलावाया। घायल जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी चालक की तलाश जारी है।