8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : राजस्थान से बड़ी खबर, सीएम भजनलाल शर्मा लेंगे कैबिनेट बैठक, आज होगी ये बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana Special Train run Dungarpur Railway Station on 7 March 776 Passengers Travel to 5 Pilgrimage sites for Free

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। खासतौर पर यमुना जल से जुड़े मामलों, वित्त विधेयक और विनियोग विधेयक पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं से संबंधित कई बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हो रही इस कैबिनेट बैठक को लेकर विशेष उत्साह है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिछले तीन दिनों से महिलाओं के अलग-अलग समूहों से बातचीत कर रहे हैं और उनके सुझावों के आधार पर नीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। राजस्थान सरकार महिलाओं के लिए नए योजनाओं की घोषणा कर सकती है। जिनमें महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण और उनके सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधान शामिल हो सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में यमुना जल से जुड़े मामलों को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। राजस्थान सरकार की ओर से इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और अन्य संबंधित राज्यों से वार्ता करने की संभावना है। जिससे राज्य के जल संसाधनों को लेकर ठोस नीति बनाई जा सके। इसके अलावा वित्त विधेयक और विनियोग विधेयक को मंजूरी देने पर भी विचार किया जाएगा। सरकार के आगामी वित्तीय प्रबंधन और बजट को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

इससे पहले 8 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज में महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी। इसके बाद राजस्थान मंडपम में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे।