6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान से शादी के बाद चर्चित पूजा सिंह को लेकर अब आई ये खबर

सालिगराम जी से विवाह के बाद सुर्खियों में आई राजस्थान के जयपुर जिले की पूजा सिंह को लेकर अब एक और खबर आई है। पूजा की उम्र 30 साल है और उनकी इन दिनों सोशल मीडिया में खासी चर्चा है।

2 min read
Google source verification
pooja singh

अक्षिता देवड़ा/जयपुर. सालिगराम जी से विवाह के बाद सुर्खियों में आई राजस्थान के जयपुर जिले की पूजा सिंह को लेकर अब एक और खबर आई है। पूजा की उम्र 30 साल है और उनकी इन दिनों सोशल मीडिया में खासी चर्चा है। पूजा ने 8 दिसंबर को भगवान से पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शादी के बाद पूजा सोशल मीडिया में छा गई। हर तरफ उनकी ही चर्चा होने लगी।

पूजा की शादी में 300 से ज्यादा रिश्तेदार भी शामिल हुए। भगवान के साथ फेरे लेने से पहले बाकायदा हल्दी, मेहंदी और संगीत भी किया गया। फेरे के दौरान पूजा ने अपनी मांग सिंदूर की जगह चंदन से भरवाई और शादी के बाद पूजा की विदाई भी हुई। पूजा की इस शादी के लिए उसके पिता खुश नहीं थे, इसलिए शादी में शामिल नहीं हुए। उनकी मां ने ही तलवार रख कर बेटी का कन्यादान लिया था।

यह भी पढ़ें : 11 दिन में 25 अंतिम संस्कार: श्मशान के चक्कर काटते थक चुका दूल्हे का भाई सांगसिंह, अब रो भी नहीं पाता

पूजा ने पॉलिटिकल साइंस से एमए किया है। वे जयपुर जिले की गोविंदगढ़ पंचायत समिति के ग्राम नृहसिंहपुरा में रहती हैं। लेकिन अब पूजा फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल अब वे चर्चा में इस बात को लेकर है कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। सोशल मीडिया पर नियमित पोस्ट करने वाली पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिछले पांच दिन से कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : अनूठी शादी से पूरी दुनिया में छाई पूजा सिंह, अब एक बार फिर आई चर्चा में

पूजा के शादी पर अपनी सफाई देने के बाद लोगों ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि उन्होंने फेम पाने के लिए ऐसा किया। अब इसकी असली वजह तो पूजा ही बता सकती है। लेकिन शादी के बाद इंस्टा पर उनके फॉलोअर्स जरूर बढ़ गए हैं।

पूजा सिंह ने 15 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरे कारण किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। शादी से पहले पंडित जी ने बोला कि आपको विष्णु विवाह रीति-रिवाज और मान-सम्मान से करना होगा तो मैंने पूरे सम्मान से विवाह किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग