
Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma
Bhajanlal Cabinet Meeting : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने आज अचानक कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। यह कैबिनेट मीटिंग आज शाम 5 बजे होगी। भजनलाल सरकार की यह दूसरी कैबिनेट मीटिंग होगी। चर्चा में है कि जल्द ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है। इसलिए यह कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। बताया जा रहा इस कैबिनेट मीटिंग में कुछ नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक सीएमओ में होगी। चर्चा में है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व इस कैबिनेट बैठक के सियासी मायने हैं। क्योंकि आचार संहिता लगने के बाद सरकार जनता को रिझाने वाला कोई भी बड़ा निर्णय नहीं ले पाएगी। इसलिए सभी की निगाहें सीएम भजनलाल शर्मा की कैबिनेट बैठक पर है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कैबिनेट मीटिंग में सभी मंत्री शामिल हो सकते हैं। सूचना के अनुसार लगभग सभी मंत्री जयपुर पहुंच गए हैं।
इससे पूर्व गुरुवार को पेपर लीक पर गठित एसओजी टीम ने ओटीएस आवास पर जाकर सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। एडीजी वीके सिंह ने पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच की प्रगति रिपोर्ट सीएम भजनलाल को सौंपी। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने एसओजी की टीम को शाबाशी दी और पेपर लीक जांच में गहराई तक जाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें - भजनलाल सरकार ने बनाया कीर्तिमान, माइनिंग सेक्टर में राजस्थान ने रचा नया इतिहास
वैसे राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा-कांग्रेस दोनों बड़ी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा-कांग्रेस अपने कील कांटे दुरुस्त कर लिए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवार व कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें - Good News : होली पर उदयपुर रेलवे चलाएगा तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, तुरंत कराएं रिजर्वेशन
Updated on:
14 Mar 2024 01:46 pm
Published on:
14 Mar 2024 01:37 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
