15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग बच्चियों से जुड़े अपराध के मामले में बड़ी खबर.

सचिवालय में पॉक्सो एक्ट तथा महिला अत्याचार निस्तारण के संबंध में बैठक हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
नाबालिग बच्चियों से जुड़े अपराध के मामले में बड़ी खबर.

नाबालिग बच्चियों से जुड़े अपराध के मामले में बड़ी खबर.

जयपुर। प्रदेश में पॉक्सों के लंबित मामलों को लेकर सीएस उषा शर्मा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने पॉक्सो एक्ट तथा महिला अत्याचार से संबंधित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की विधि विभाग लगातार समीक्षा करें। सचिवालय में बुधवार को पॉक्सो एक्ट तथा महिला अत्याचार निस्तारण के संबंध में बैठक हुई। जिसमें सीएस उषा शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा सखी योजना, महिला शिक्षा, आत्मरक्षा केंद्र तथा महिला हेल्प डेस्क जैसे नवाचार किए गए हैं। बैठक में पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने पॉक्सो एक्ट के किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों में पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण के फल स्वरुप केंद्र सरकार द्वारा पॉक्सो प्रकरणो के लिए संधारित आईटीएसएसओ डेशबोर्ड में राजस्थान राज्य की अनुपालना की दर मार्च 2022 की तुलना में अगस्त तक 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।