
जयपुर। नए साल की शुरुआत में प्रदेश में भजनलाल मंत्रिमंडल के विस्तार व फेरबदल की अटकलों के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही भजनलाल मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
जयपुर आए राधामोहन दास अग्रवाल ने भजनलाल मंत्रिमंडल विस्तार को स्वाभाविक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि पुराने और सूखे पेड़ गिरेंगे, नए पत्ते उभरेंगे। नई टीम बनेगी, नए कार्यकर्ता आएंगे। पुराने और नए लोगों का संगम होगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी लोग अनुभवी है, मंत्रिमंडल की भी एक सीमा है।
राधामोहन दास अग्रवाल के पुराने और सूखे पेड़ गिरेंगे वाले बयान से यह माना जा रहा है कि भजनलाल मंत्रिमंडल विस्तार होगा। भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। साथ ही नए चेहरों को भी भजनलाल टीम में शामिल किया जा सकता है।
अग्रवाल ने कहा नौ जिले और तीन संभागों को खत्म करने का फैसला सोच-समझकर किया गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बेवजह नए जिले बनाए थे। जिन जगहों पर विरोध हो रहा वो पूर्व मुख्यमंत्री के बनाए गए जिलों के खत्म होने से नाराज हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का जिला दूदू खत्म करने पर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के होते हैं।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
Updated on:
1 Jan 2025, 10:22 AM IST
Published on:
1 Jan 2025, 8:02 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.