
विनीत शर्मा
दौसा। बांदीकुई शहर का भविष्य सुनहरा नजर आ रहा है। यदि आप यहां जमीन और मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेंगी। वर्तमान में कॉमर्शियल जमीन और दुकान की दरें दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र में सबसे अधिक है।
आगामी समय में औद्योगिक हब और क्षेत्र से गुजर रहे एक्सप्रेस हाइवे, स्टेट हाइवे के चलते जमीनों की डिमांड बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा बांदीकुई में रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर हैं और अब एक्सप्रेस-वे बनने के चलते दिल्ली मुंबई और जयपुर की दूरी और समय कम होने की वजह से भविष्य में बांदीकुई में जमीनों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं।
क्षेत्र के विकास को देखते हुए आगामी समय में जमीनों की दरों में भारी इजाफा होने की संभावनाएं जताई जा रही है। राज्य सरकार ने हाल ही में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी यानि डीएलसी की दरें फिर बढ़ा दी हैं। इस बार शहरी क्षेत्रों से ज्यादा ग्रामीण अंचल में डीएलसी दरों में बढ़ोतरी की गई हैं।
बांदीकुई नगरपालिका क्षेत्र में वर्तमान के चालीस वार्डों के अनुसार डीएलसी दरों में बढ़ोतरी की गई हैं। इससे दुकान, मकान, प्लाट की रजिस्ट्री करवाना भी महंगा हो गया हैं।
पहले पूर्व के नगरपालिका के 25 वार्डों के अनुसार डीएलसी दरें निर्धारित थी। पालिका के वर्तमान के चालीस वार्डों में पांच से दस फीसदी तक डीएलसी दर बढ़ी हैं। हालांकि सिकंदरा रोड, गुढा रोड, बसवा रोड और अस्पताल रोड के मुख्य मार्गों की कामर्शियल की डीएलसी दरें 77 हजार से 79 हजार पर स्क्वायर मीटर हैं।
जबकि बडियाल रोड की 48 हजार रखी गई हैं। उप पंजीयक सूत्रों की माने तो दुकान , मकान और प्लांट के बार बार रिसेल होने से शहरी क्षेत्र के डीएलसी दरों मे अधिक बढ़ोतरी हुई हैं।
बांदीकुई नगरपालिका के क्षेत्र में करीब बीस साल पहले बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद वार्डों का क्षेत्र ना बढ़ाकर केवल परिसीमन किया गया और वार्डों की संख्या 25 से बढाकर चालीस की गई। ऐसे में पेराफेरी एरिया में तेजी से आवासीय कॉलोनियों का विकास हो रहा हैं।
यही कारण है कि पेराफेरी एरिया में डीएलसी की दरें पांच से दस फीसदी बढ़ाई गई हैं। आशापुरा, बाढ़ बगीची, भांडेडा, हरिपुरा, बड़ागांव, बच्ची का बास, भोज्यावाला, टीका वाली ढाणी, नारायणपुरा, बाढ़ बिशनपुरा क्षेत्र में कृषि भूमि में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
राज्य सरकार ने करीब दस माह में दूसरी बार डीएलसी दरों में बढ़ोतरी की हैं। इस बार शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के डीएलसी दरों में खासा इजाफा देखने को मिला हैं। उप पंजीयक बांदीकुई के अंतर्गत कुल 64 ग्राम आते हैं। नगरपालिका के वार्डों को छोड़कर पूरा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं।
स्टेट हाइवे 25 (अलवर-सिकंदरा) पर स्थित मुकुरपुरा, श्यालावास खुर्द, कलां, कुटी, बाढ़ बगीची, थला का बास, कंवरपुरा की डीएलसी दरों में आंशिक 0 से 5 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई हैं। वहीं स्टेट हाइवे 78 यानि की दौसा - कठूमर पर स्थित गांव की डीएलसी दरों में दस से पन्द्रह फीसदी तक बढ़ाई गई है।
स्टेट हाइवे से पांच सौ मीटर तक 20 लाख से 11 लाख प्रति हैक्टेयर डीएलसी दरें तय की गई। अरनिया, हरसौरा, अक्षयपुरी, कीरतपुरा, खूंटला, गादरवाडा ब्राह्मणान, ढिगारिया, ढोलका, नयागांव, बास गुढ़लिया, भांवता, भोजवाडा, मोराडी चक, मीतरवाडी, मानोता, रामपुरा, कोलवा, देलाडी, द्वारापुरा, धनावड़, प्रतापपुरा गादण्डी सहित अन्य गांव की डीएलसी दरों में भी आंशिक बढ़ोतरी 0 से 5 फीसदी तक की गई हैं।
Updated on:
30 Dec 2024, 2:49 PM IST
Published on:
30 Dec 2024, 2:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.