RPSC के नए शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप A के संस्कृत पेपर-2 की परीक्षा अब 25 जून के बजाय 5 जुलाई 2025 को होगी। ग्रुप B के राजनीति विज्ञान के पेपर-1 (जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज) और पेपर-2, जो 26 जून को होने थे, अब 6 जुलाई 2025 को आयोजित होंगे। इसी तरह, समाजशास्त्र पेपर-2 भी 29 जून के बजाय 6 जुलाई 2025 को होगा।