19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bikaner West Assembly Election 2023 : कांग्रेस, भाजपा दोनों पार्टियों का रहा है इस सीट पर दबदबा

Bikaner West Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही सत्ताधारी कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

2 min read
Google source verification
rajasthan-assemble-election-civillines-story

rajasthan-assemble-election-civillines-story

Bikaner West Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही सत्ताधारी कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि, पूरी सीटों के लिए किसी भी पार्टी ने लिस्ट जारी नहीं की है। राज्य की बीकानेर वेस्ट विधानसभा सीट हॉट सीटों में से एक मानी जाती है। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री बुलाकी दास कल्ला यहां से विधायक हैं। बीकानेर वेस्ट सहित सभी 200 सीटों के लिए वोटिंग २५ नवंबर को होगी, जबकि नतीजे ३ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। अहम सीट है बीकानेर वेस्ट बीकानेर लोक सभा सीट का हिस्सा है और यह एक शहरी सीट है।

2018 में बीडी कल्ला ने जीत दर्ज कर लिया हार का बदला
पिछले विधानसभा चुनाव में बीडी कल्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के गोपाल कृष्ण को हराकर जीत कर हैट्रिक लगाने से रोक दिया था। कल्ला को जहां 75128 (47.58 प्रतिशत) मत मिले, वहीं कृष्ण को 68938 (43.44 प्रतिशत) वोट मिले थे। जीत का अंतर 6190 वोटों का रहा।

2008/2013 में भाजपा के पास थी सीट
2008 के विधानसभा चुना में गोपाल कृष्ण ने 56572 वोट (55.06 प्रतिशत) हासिल कर बीडी कल्ला को 1861 मतों से हरा दिया था। कल्ला को 37711 वोट (36.71 प्रतिशत) मिले थे। पांच साल बाद 2013 में हुए चुनाव में कल्ला ने कृष्ण को कड़ी टक्कर दी। कृष्ण के समर्थन में जहां 65129 वोट (49.85 प्रतिशत) पड़े, वहीं कल्ला को 58705 वोट (44.94 प्रतिशत) मिले। जीत का अंतर 6424 वोटों का रहा। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी कोई खास प्रभाव नहीं डाल सकी है। अब देखना होगा कि 2023 के चुनाव में बीडी कल्ला यहां से जीत दर्ज करते हैं या भाजपा उन्हें पटखनी देकर सीटे अपने पाले में कर पाती है या नहीं।