
HEALTH NEWS IN HINDI : प्रदेशभर में हादसों के बाद समय पर एम्बुलेंस नही पहुंचने की शिकायतों के बाद अब सरकार ने भी प्रदेश में ( Bike ambulance ) बाइक एम्बुलेंस की जरूरत होने की बात कहीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विधानसभा में हुई बहस के जवाब के दौरान शहर की घनी आबादी को देखते हुए बाइक एम्बुलेंस को मंजूरी दे दी है। ( Ashok Gehlot ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद अब शहर में जल्द ही बाइक एम्बुलेंस आपको नजर आने लगेंगी।
यह हैं विशेषताएं
-इसमें छोटा ऑक्सिजन सिलिंडर होगा ।
-फर्स्ट ऐड किट के साथ ही कुछ जरूरी दवाएं उपलब्ध होगी ।
-सीट पर मरीज को बैठने के बाद सीट बेल्ट लगाकर आराम से पीछे बैठाया जा सकता है ।
- मरीज के हाथ रखने के लिए हैंड रेस्ट व पीछे की तरफ बैक सपोर्ट होता है।
इसलिए जरूरत बाइक एम्बुलेंस की
-तंग गलियों में जहां नॉर्मल एम्बुलेंस नहीं जा पाती थीं, वहां पर बाइक एम्बुलेंस जाएंगी।
- कम समय में मरीज तक पहुंचना संभव होगा।
-जाम की स्थिति में समय पर मरीज अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।
-घायलों को समय पर इलाज देने में यह सर्विस काफी कारगर ।
-नॉर्मल एम्बुलेंस से कम खर्च पर अपलब्ध ।
Updated on:
28 Feb 2020 09:44 am
Published on:
28 Feb 2020 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
