14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में देर रात बाइक गैंग का आतंक, त्रिवेणी नगर में बरपाया कहर, देखें Live Video

जयपुर में फिर सरेआम गुण्डागर्दी, एक दर्जन बाइकों पर आए बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक कारों के शीशे तोड़े, त्रिवेणी नगर में दहशत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

2 min read
Google source verification
जयपुर में बाइक गैंग का आतंक, त्रिवेणी नगर में बरपाया कहर, देखें Live Video

जयपुर में बाइक गैंग का आतंक, त्रिवेणी नगर में बरपाया कहर, देखें Live Video

मुकेश शर्मा / जयपुर. राजधानी जयपुर में एक बार फिर गुण्डागर्दी बढ़ गई। करीब एक दर्जन बाइकों पर आए बदमाशों ने गोपालपुरा बायपास त्रिवेणी नगर क्षेत्र में एक के बाद एक कर आधा दर्जन कारों के शीशे तोड़ दिए। वारदात के बाद हाथों में डंडे व सरिए लहराते हुए बदमाश चिल्लाते हुए भाग निकले। घटना के बाद लोगों में दहशत है। सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका।

खड़ी गाडिय़ों में की तोड़ फोड़

बदमाशों ने 10 बी स्कीम निवासी मोहित गोयल के घर के बाहर खड़ी उनकी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। मोहित ने बताया कि हमलावरों ने पहले चलती एक कार पर सरिए से वार किया। कार चालक बाल-बाल बच गए। उनके पड़ोसी एडवोकेट की कार का शीशा भी तोड़ गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए।

घर से कुछ दूरी पहले चलती कार पर मारा सरिया

त्रिवेणी नगर निवासी भूपेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि रात को घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर उनकी कार थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने अचानक उनकी चलती कार के सामने वाले शीशे पर सरिए से हमला कर दिया। अचानक हमला होने से कुछ समझ नहीं आया। उनकी अन्य वाहन और दीवार से टकराने से बाल-बाल बच गई। बाद में हमलावर पार्क गाडिय़ों को तोड़ते हुए भाग गए।

यहां सिर में मारी चोट, होश नहीं आया

वहीं मानसरोवर के पटेल मार्ग पर शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे एक शराब दुकान के बाहर खड़े कुछ युवकों ने बाइक सवार एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची शिप्रापथ थाना पुलिस ने गंभीर घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात तक उसे होश नहीं आया था। युवक के पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान करौली निवासी ओम के रूप में की गई है। होश आने के बाद पता चलेगा कि हमला किस बात को लेकर किया गया था।