21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राजस्थानी का चलता है नेपाल में सिक्का, खूब रोशन कर रहे शेखावाटी का नाम

बिनोद चौधरी नेपाल के पहले अरबपति हैं। चौधरी मूलत: राजस्थान के फतेहपुर से हैं। इनके दादा सालों पहले राजस्थान से नेपाल चले गए थे।

2 min read
Google source verification
Binod Chaudhary

जयपुर। राजस्थान के एक नहीं कर्इ एेसे काराेबारी हैं जिन्हाेंने विदेशाें में जाकर अपना बिजनेस खड़ा किया। इनमें चूरु जिले में जन्मे लक्ष्मी निवास मित्तल आैर पिलानी के घनश्याम दास बिड़ला का नाम सबसे पहले आता है। एेसे ही एक आैर कराेबारी हैं बिनोद चौधरी।

बिनोद चौधरी नेपाल के पहले अरबपति हैं। चौधरी मूलत: राजस्थान के फतेहपुर से हैं। इनके दादा सालों पहले राजस्थान से नेपाल चले गए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने एक छोटी कपड़ों की दुकान खोली। जिसे बिनोद के पिता लुनकरण दास ने अरुण एम्पोरियम नाम से डिपार्टमेंटल स्टोर में बदल दिया।

पिता के बीमार होने के बाद बिनोद केवल 18 साल की उम्र में कारोबार से जुड़ गए। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। बिनाेद का जन्म 14 अप्रेल 1955 काे नेपाल की राजधानी काठमांडू में पिता लुनकरण दास आैर माता गंगा देवी चाैधरी के घर हुआ। बिनाेद चाैधरी की पत्नी का नाम सारिका चौधरी है आैर इनके तीन बेटे हैं।

बिनोद चाैधरी वर्तमान में चौधरी ग्रुप के चेयरमैन हैं। चौधरी ने 1970 में एक नाइट क्लब शुरू किया, जिसके बाद उन्हें शराब इंपोर्ट करने का लाइसेंस मिल गया। इसके बाद पेपर सेल करने का काम शुरू किया। चौधरी ग्रुप आज बीमा, फूड, रियल एस्टेट, रिटेल और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम करती है।

इनके ग्रुप की सबसे बड़ी सफलता रही 'वाई-वाई' नाम के इंस्टेंट नूडल्स। चाैधरी ग्रुप दुनियाभर में 100 से ज्यादा होटल भी चलाता है। वर्तमान में चौधरी ग्रुप में करीब 16 हजार लोग काम कर रहे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक आज ये कंपनी करीब 774 करोड़ रुपए की हो चुकी है। चौधरी 840 करोड़ CG फाउंडेशन सामाजिक कल्याण के लिए काम करता है।

यह कला, संगीत और साहित्य के क्षेत्रों में भी योगदान देता है। 2015 में विनाेद चाैधरी के बेटे राहुल चौधरी का विवाह मुंबई के बिजनेसमैन की बेटी सुरभि खेतान के साथ जयपुर में धूमधाम से हुआ था। होटल रामबाग में हुई इस शाही में देश आैर विदेश के कई नामचीन लोग शामिल हुए थे।