2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: Bisalpur Dam 6 September Latest Update : गुड मॉर्निंग, लबालब होने में बस 02 सेंटीमीटर खाली, थोड़ी देर बाद बजेगा सायरन और खुल जाएंगे गेट

Bisalpur Dam : बीसलपुर बांध के गेट सातवीं बार खोले जा रहे हैं। अब तक बांध के गेट छह बार खुले हैं, छहों बार ये अगस्त माह में खुले हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि बांध के गेट सितम्बर माह खुलेंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Sep 06, 2024

जयपुर। बीसलपुर बांध के लिए शुक्रवार की सुबह गुड न्यूज के साथ गुड मॉर्निंग लेकर आई है। बांध के लबालब होने में बस 02 सेंटीमीटर ही खाली रहा है। बांध के गेट अब बस थोड़ी देर में खुलने वाले हैं। बांध के गेट आज सुबह 9 से 10 बजे के बीच खोले जाएंगे। गेट संख्या 8 व 9 से पानी की निकासी की जाएगी। सातवीं बार बांध के गेट खोले जा रहे हैं। बांध का गेज सुबह 6 बजे 315.48 आर एल मीटर दर्ज किया गया। बीसलपुर बांध के गेट सातवीं बार खोले जा रहे हैं। अब तक बांध के गेट छह बार खुले हैं, छहों बार ये अगस्त माह में खुले हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि बांध के गेट सितम्बर माह खुलेंगे।

यह भी पढें : Bisalpur Dam…Alert…Alert… खुल जाएंगे बीसलपुर बांध के गेट, त्रिवेणी सुबह से ही 4.20 मीटर के गेज के ऊफान पर


बांध में कुल 18 गेट हैं। बांध के गेट खोलने से पहले सायरन बजाया जाएगा और पूजा-अर्चना भी होगी। बांध परियोजना के अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर को ही बांध के गेट खुलने की संभावना जता दी थी। इसके चलते सार्वजनिक सूचना जारी की और बनास नदी के क्षेत्र में रहने वालों को सावधान किया गया।

यह भी पढें : Bisalpur Dam Latest Update: गेट खोलने से पहले आई यह बड़ी खबर, बांध प्रशासन ने जारी की ये सूचना

24 घंटे में बांध में बहुत तेजी से आया पानी
बीसलपुर बांध में एक दिन में सर्वाधिक पानी का रेकॉर्ड भी 5 सितम्बर के नाम ही रहा है। इस दिन बांध में सर्वाधिक पानी आया है। पिछले चौबीस घंटे की बात की जाए तो बांध में 40 सेंटीमीटर पानी आया है। यह पानी इस मानसून सीजन का सर्वाधिक है।
बीसलपुर बांध में गुरुवार सुबह छह बजे पानी 315.08 आरएल मीटर था,वहीं शुक्रवार सुबह छह बजे तक बांध का गेज 315.48 हो गया। यानी पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो बांध में कुल 40 सेंटीमीटर पानी आ गया।

यह भी पढें :  Holiday : दो दिन का अवकाश घोषित, 17 सितंबर व 5 नवंबर का रहेगा अवकाश

अब यूं समझे पिछले 24 घंटे में बांध में ऐसे आया पानी

समयपानी का स्तर (मीटर में)
5 सितम्बर, 2024
सुबह 6:00 बजे315.08
सुबह 8:00 बजे315.11
सुबह 10:00 बजे315.13
दोपहर 12:00 बजे315.16
दोपहर 2:00 बजे315.19
अपराह्न 4:00 बजे315.21
शाम 6:00 बजे315.26
शाम 8:00 बजे315.30
रात 10:00 बजे315.34
6 सितम्बर, 2024315.34
सुबह 6:00 बजे315.48
24 घंटे में कुल पानी आया 40 सेंटीमीटर
बांध की कुल भराव क्षमता315.50
बांध में वर्तमान पानी315.48
बांध में खाली स्थान02 सेंटीमीटर

यह भी पढें : Triveni River Latest Update:: त्रिवेणी नदी पूरे उफान पर, क्या तोड़ पाएगी 25 अगस्त का अपना ही रेकॉर्ड

यह भी पढें : Bisalpur Dam Latest Update : बीसलपुर बांध में पांच सितम्बर को पूरे दिन में इस रफ्तार से आया पानी, जानें एक नजर में…

Story Loader