
जयपुर। बीसलपुर बांध में एक दिन में सर्वाधिक पानी आने का रिकॉर्ड भी बन गया है। त्रिवेणी नदी के पूरे वेग के साथ बहने के चलते पांच सितम्बर को एक दिन में बीसलपुर बांध में इस मानसून में सर्वाधिक पानी आया है। जो एक रेकॉर्ड बना है।
बांध में गुरुवार सुबह छह बजे 315.08 आरएल मीटर पानी था, शुक्रवार सुबह छह बजे तक यह 315.48 आरएल मीटर पानी आ चुका है।
पिछले चौबीस घंटे में बांध में सर्वाधिक 40 सेंटीमीटर पानी आया है, जो इन मानसून की सर्वाधिक आवक है। शुक्रवार आठ बजे तक बांध में मात्र एक सेंटीमीटर पानी आना बाकी रह गया था। इसके चलते बांध प्रशासन ने गेट खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार सुबह नौ बजे सायरन बजा दिया गया है। आज गेट खुल जाएंगे। आप भी जानिए किस तरह से आया पूरे दिन में बांध में पानी।
पिछले 23 दिन में इस रफ्तार से भर रहा बीसलपुर बांध
| दिनांक | बांध का गेज (आरएल मीटर) | बांध में आया पानी (सेंटीमीटर) |
|---|---|---|
| 13 अगस्त | 312.47 | - |
| 14 अगस्त | 312.62 | 15 |
| 15 अगस्त | 312.73 | 14 |
| 16 अगस्त | 312.93 | 20 |
| 17 अगस्त | 313.09 | 16 |
| 18 अगस्त | 313.21 | 11 |
| 19 अगस्त | 313.28 | 7 |
| 20 अगस्त | 313.34 | 6 |
| 21 अगस्त | 313.37 | 3 |
| 22 अगस्त | 313.39 | 2 |
| 23 अगस्त | 313.44 | 5 |
| 24 अगस्त | 313.47 | 3 |
| 25 अगस्त | 313.51 | 4 |
| 26 अगस्त | 313.72 | 24 |
| 27 अगस्त | 314.07 | 35 |
| 28 अगस्त | 314.29 | 22 |
| 29 अगस्त | 314.39 | 10 |
| 30 अगस्त | 314.47 | 9 |
| 31 अगस्त | 314.50 | 3 |
| 01 सितम्बर | 314.54 | 4 |
| 02 सितम्बर | 314.59 | 5 |
| 03 सितम्बर | 314.63 | 4 |
| 04 सितम्बर | 314.82 | 19 |
| 05 सितम्बर | 315.08 | 26 |
| 06 सितम्बर | 315.49 | 41 |
Updated on:
06 Sept 2024 09:55 am
Published on:
06 Sept 2024 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
