21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध के खुले गेट, जानें कब-कब हुआ लबालब

Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध के खुले गेट, जानें कब-कब हुआ लबालब

Bisalpur Dam Records: बीसलपुर बांध में बना इतिहास: पहली बार जुलाई में भरकर खुले गेट, दो नए रिकॉर्ड दर्ज। तीस साल में पहली बार लगातार दूसरी बार लबालब हुआ बीसलपुर, जुलाई में ही छलका बांध। मानसून ने रच दिया कीर्तिमान: बीसलपुर बांध ने एक साथ बनाए दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 25 Jul 2025, 6:20 PM IST

बीसलपुर बांध के गेट गुरुवार को चार बजे खुल गए। फोटो-पत्रिका।

बीसलपुर बांध के गेट गुरुवार को चार बजे खुल गए। फोटो-पत्रिका।

Bisalpur Dam Records: जयपुर। जयपुर, अजमेर व टोंक जिले की जीवनरेखा माने जाने वाले बीसलपुर बांध के गेट आज यानी 24 जुलाई को खोल दिए गए। जुलाई की शुरूआत में भारी बारिश होने से त्रिवेणी का गेज आठ मीटर तक जा पहुंचा था। यही प्रमुख कारण है कि इस बार बांध के गेट जुलाई में ही खोल दिए गए हैं। इधर जुलाई में गेट खुलने के साथ ही बांध निर्माण के तीस साल के इतिहास में एक साथ दो बड़े रेकॉर्ड भी बन गए हैं। जानें ये दो बड़े रेकॉर्ड क्या बनें…।

पहला रेकॉर्ड : बांध निर्माण के बाद पहली बार जुलाई में खुले हैं गेट

बीसलपुर बांध का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था। बांध पहली बार वर्ष 2004 में भरा था। बांध अब तक कुल सात बार भर चुका है। बांध भरने के रेकॉर्ड को देखें तो बांध छह बार अगस्त माह में और एक बार सितम्बर माह में भरा है। यानी आज तक जुलाई में कभी भी लबालब नहीं हुआ है। लेकिन इस बार जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही बांध में पानी की अच्छी आवक हुई है। बांध की क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। बांध में आने वाली त्रिवेणी का गेज जुलाई की शुरूआत में ही आठ मीटर को भी पार कर गया था। इसके चलते पूरे माह में त्रिवेणी से पानी की आवक लगातार बनी रही।
बांध के गेट आज 24 जुलाई को खोल दिए गए हैं। ऐसा होता ही जुलाई में ही बांध के गेट खोलने का पहली बार रेकॉर्ड बन गया है।

दूसरा रेकॉर्ड-तीस साल में पहली बार लगातार दूसरी साल बांध हुआ लबालब

बीसलपुर बांध सात बार लबालब हुआ है। सबसे पहले वर्ष 2004 में भरा। इसके बाद वर्ष 2006 में दूसरी बार,
2014 में तीसरी बार, 2016 में चौथी बार, 2019 में पांचवी बार, 2022 में छठी बार व 2024 में सातवी बार बांध के गेट खुले थे। लेकिन आज तक एक बार भी कभी लगातार दो वर्ष गेट नहीं खोले गए है। इस बार बांध के जुलाई में ही भरने से यह रेकॉर्ड भी बन गया है। पिछले साल छह सितम्बर को बांध के गेट खोले गए थे।

कब-कब लबालब हुआ बीसलपुर बांध