Bisalpur Dam Update : बीसलपुर बांध के लबालब होने के साथ ही जयपुर शहर की करीब 50 लाख आबादी के लिए पेयजल संकट अब खत्म होने जा रहा है। बांध में अतिरिक्त पानी की उपलब्धता को देखते हुए जलदाय विभाग ने शहर के 6 नए इलाकों में 24 घंटे पानी की सप्लाई का ट्रायल शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। साथ ही, जयपुर शहर और विस्तारित क्षेत्रों - पृथ्वीराज नगर फेज-2 और जगतपुरा फेज-2- के लिए 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी प्रतिदिन मिलेगा।