
Rajasthan Assemble Election 2023: कांग्रेस सरकार वादों की नहीं, झांसों की सरकार है- अरुण सिंह
Rajasthan Assemble Election 2023: जयपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने एक बार फिर गहलोत सरकार को घेरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल को लेकर सिंह ने शनिवार को अजमेर जिले के पुष्कर स्थित कड़ेल गांव में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में राजस्थान सरकार पर जुबानी हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने साढ़े चार साल में राजस्थान को केवल जंगलराज, अपराधीकरण और भ्रष्टाचार प्रशासन देने का काम किया। प्रदेश की भ्रष्ट और कुशासन की मिसाल बन चुकी सरकार किसानों के कर्जा माफ करने में झांसा देकर सत्ता में आई। प्रदेश के लिए बड़े दुर्भाग्य की स्थिति है कि आज राजस्थान के किसान की जमीन नीलाम होने की स्थिति आ चुकी है, लेकिन गहलोत सरकार किसान कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है। सिंह ने मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया।
यह भी पढ़ें:-Biporjoy Cyclone Effect: राजस्थान में बिपरजाॅय की एंट्री के कुछ घंटों के भीतर ही तबाही का मंजर, एक की मौत
कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए
अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों को मुफ्त सामग्री देने के नाम पर बरगला कर झूठे वादे कर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन कांग्रेस भूल गई कि प्रदेश में युवाओं के साथ 16 बार पेपर लीक में छल हुआ। भ्रष्टाचार, अपराधीकरण, महिला अत्याचार से प्रदेश में जंगलराज स्थापित हुआ है। ऐसी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। एकतरफ मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है जो सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के विज़न से देश को आगे बढाने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ गहलोत सरकार ने बेरोजगारों को भत्ता देने के नाम पर झांसा दिया।
Published on:
17 Jun 2023 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
